Self Hypnosis Kya hai?? What is self Hypnosis??

 

 

 

 

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट में, आज हम इस पोस्ट में Self-Hypnosis के बारे में विस्तार से जानेंगे। दोस्तों हम सबने Self-Hypnosis के बारे में इन्टरनेट या कोई और सोशल मीडिया पे पढ़ा होगा। इसमें हम किसी भी व्यक्ति को कण्ट्रोल करके उसको अपने तरीके से चला सकते हैं।

 

उससे कुछ भी करवा सकते हैं। दोस्तों हमारी जिन्दगी में कुछ ऐसे छिपे हुए डर होते हैं। जिससे कोई भी ठीक नहीं कर पाता। यहाँ तक की डॉक्टर भी नहीं ठीक कर पाता। परन्तु चिंता की कोई बात नही है। हम आपको इसका हल जरुर बतायेंगे। कैसे आप घर पे रहके Self-Hypnosis के जरिये इनको दूर कर सकते हैं। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें ।

 

Self Hypnosis
What is Hypnosis?

 

Self-Hypnosis क्या है जानिए विस्तार से??

 

दोस्तों अगर आप तनाव, हीन भावना के वश में हो चुके हैं और आप इन सबसे दूर होना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको ये सब करना चहिये। दोस्तों Self-Hypnosis असल में एक मनो वैज्ञानिक पद्दति के उपर आधारित एक तरह का विज्ञान है। यह हमारे दिमाग के उपर भावनायों के जरिये प्रभाव डालता है। मुझे पता है कई लोगों के दिमाग में कुछ अटपटे सवाल आ रहे होंगे। उन सबके जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेंगे।

 

Self-Hypnosis में भी एक तरह के माध्यम की आवश्यकता पडती है। जैसे की एक घूमने वाला पेंडुलम आदि हो सकते हैं। ये भी हो सकता है कि चेतन से अवचेतन की निंद्रा में जाना जहाँ से जागना मुस्किल हो सकता है। फिर इसमें हम खुद से नियंत्रण खो देते हैं और हम उस व्यक्ति के कण्ट्रोल में होते हैं जो Self-Hypnosis करता है इस तरह का कुछ हम सोचते हैं कि Self-Hypnosis में ये हो सकता है । जिससे हम किसी को वश में कर सकते हैं।

 

परन्तु दोस्तों ऐसा कुछ भी नहीं है हर व्यक्ति अपने हर पॉइंट को अपने गलत विचारों के आधार पर व्यक्त करता है। दोस्तों चलिए आपको बताता हूँ कि असल में ये Self-Hypnosis क्या है।

 

Self-Hypnosis आपकी भावना के प्रवाह को शरीर और दिमाग पे हावी करने की एक प्रकिर्या है। दूसरी बात आपके अपने उपर की जाने वाली कोई भी गतिविधि का पूर्ण कण्ट्रोल। इससे भी आप समझ सकते हैं। अब बात ये आती है कि जब भी आपका मन करे आप खुद को आसानी से अच्छे मूड को बदल के खराब करें या खराब मूड को बदल के अच्छा बना लें। दोस्तों इसी को ही Self-Hypnosis कहा जाता है ।

 

Self-Hypnosis के बारे में अक्सर लोग गलत होते हैं?? आईये जानते हैं कैसे??

 

जी हाँ ये बात बिलकुल सच है कि बहुत से लोग इसके बारे में गलत सोचते हैं। वो सोचते है Self-Hypnosis से हम कुछ भी कर सकते हैं। समोहन से हर व्यक्ति से मन चाह काम करवा सकते हैं। एक बात और अगर समोहन के समय आपको नीदं आ गयी तो इससे बहार निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बिना किसी अनुभव के इसको ना करें।

 

Self-Hypnosis एक बहुत मुश्किल कार्य है। इससे मानसिक थकावट हो सकती है। इससे कभी ना करें। ऐसी बहुत सी बातें हम इसके बारे में गलत सोचते हैं। परन्तु दोस्तों इसे हर कोई व्यक्ति खुद अपने उपर प्रयोग कर सकता है। बस उसमे धैर्य और थोडा सा Passion हो। इसीलिए इसके बारे में गलत विचार ना सोचें, आईये जानते हैं ये कैसे काम करता है ।

 

Self-Hypnosis क्या करता है कैसे काम करता है??

 

Self-Hypnosis एक ऐसी तकनीक है जो मनो चिकित्सक सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से वो दिमागी बिमारियों को जल्द से जल्द पकड़ लेते हैं और उनको ठीक करते हैं। इसकी बात करें तो ये एक ऐसी तकनीक है। जिससे हम यह पता कर सकते हैं कि हमारे दिमाग में क्या चल रहा है।

 

कैसे हम उसपे कण्ट्रोल कर सकते हैं। अगर आप किसी दिमाग की बीमारी में फंसते चले जा रहे हैं। तो यह तकनीक आपको उससे बचा के रखती है। अगर आप बार बार किसी ऐसी स्थिति में फंसते हैं। जिससे आप दूर होना तो चाहते हैं। परन्तु दूर नही हो पा रहे। तो इसके लिए आप इसका सहारा ले सकते हैं। ये आपकी पूरी मदद करेगा ।

 

दोस्तों अगर आप Self-Hypnosis का प्रयोग करते  हैं। इसका अभ्यास करते हैं तो आप बहुत सी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। जैसे कि अगर आप तनाव से ग्रसित है। तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 

अगर आप अपने वजन को कम करने और ज्यादा करने के लिए कोई समस्या में उलझे हैं। तो आप इसका प्रयोग करके आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। किसी एक ही चीज के आदि होना और खुद के अंदर की कमी को दूर करने के लिए यह एक रामबाण तरीका है। इसका प्रयोग जरूर करके देखें।

 

क्या हम Self-Hypnosis का घर पे रह के अभ्यास कर सकते हैं ??

 

जी हाँ दोस्तों हम ये कर सकते हैं। अगर आप अपने आप को किसी दुसरे से कम समझते हैं। तो इसकी मदद से आप इन सब को दूर कर सकते हैं। यह आपको हर समस्या से उभार देगा। कई बार हमारे अंदर ऐसा होता है कि कोई बात नही होती हम फिर भी बिना वजह दुखी रहते हैं। हम तनाव मैं रहते है, किसी मौके को हाथ से गवा देना, किसी के बारे में ज्यादा सोचना आदि इन सबको अपने दिमाग से निकलने के लिए इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं।

 

एक बात है दोस्तों इसके लिए आपको धर्य और passion रखना पढ़ेगा। इसमें समय भी लग सकता है। अगर आप इसके लिए तैयार हैं। तो हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके रखने जा रहे हैं। जिनसे आप इससे सफलता पूर्वक कर सकते हैं। इससे ध्यान से पढ़ें :-

 

  1. Self-Hypnosis के लिए बिलकुल शांत जगह को ढूंढे।

 

जहाँ भी आप इस विधि को करेंगे वहां एकांत जगह होनी चहिये। जो आपको अपने आप से जुड़ने में बहुत मदद करेगी। ऐसी जगह भी ढूंढे जहाँ कोई ना आये सिर्फ आप ही हों वहां पे 30 मिनट तक आप बैठे रहें। इसके लिए आप एक कुर्सी या फिर कोई सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

 

इसका अभ्यास आपको बैठ के ही करना चहिये। अगर आप लेट के इसका अभियास करेंगे। तो आपको नींद आने का खतरा बढ़ेगा। ये आपके लिए अच्छी बात नही है। इसीलिए हम आपको कहना चाहेंगे की इसको बैठ के ही करें।

 

  1. अपने आप को Relax अवस्था में ही रखें।

 

अगर आप अपने आप को रिलेक्स नही रख पा रहे हैं। तो हम इसके लिए आपको दो कारगार तरीके बताते हैं। जिनसे आप ये कर पाएंगे पहला तरीका ये है कि आप Head Phone लगाके कोई भी Meditation Music सुन सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा मदद मिलेगी। दूसरा तरीका है कि आप अपनी साँसों पे अपना ध्यान केंद्रित करे और धीरे धीरे ऐसा सोचे की आप आपकी मन की गहराई मैं जा रहे है। इससे भी आप अपने मन को रिलेक्स रख पाएंगे। आप उलटी गिनती भी कर सकते है जैसे १०, ९, ८, ७, ६, ५, ४, ३, २, १ तो आप जल्दी से उस अवस्था मैं पहुंच जायेंगे।

 

जब आप रिलेक्स हो जाएँ तो आपको दीवार पे एक लाल रंग का बिंदु बना लेना है और अपनी नजर उसपे रखनी है और उसको देखते रहना है। कुर्सी पे बैठ के, खुद को इस तरह कर लें की आपको हिलना ना पढ़े। आप लगा तार 30 मिनट तक उसी को देखते रहें।

 

  1. Self-Hypnosis में अपने सुझाव पर कैसे ध्यान दें?

 

जी हाँ ये सब लोगों के साथ समस्या आती है कि ऐसी स्थिति में सुझाव कैसे दें। हम सुझाव जोर जोर से बोलकर या फिर अपने मन में सोच के या जो आप चाहते है उसे visualize करके भी कर सकते है, आपको जीवन मैं जो भी करना है और जो भी बनना है उस घटना को होते हुए देखे, मनो वह घटना हो गयी है

जितना उस घटना को आप जैसा चाहते है वैसा देखने लगेंगे उतने ही जल्दी आपके जीवन मैं परिवर्तन आने लगेगा।

 

दोस्तों अगर आप इसको कुछ दिन करेंगे तो आपको इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जो आपके हित में होगा। दोस्तों हर कोई भी व्यक्ति इससे नही कर सकता। क्यूंकि इसके लिए बहुत धैर्य और संयम की जरुरत होती है। कई व्यक्ति इससे जल्दी छोड़ देते हैं। इसलिए आप सबसे पहले पूरी तरह तैयार हो जाएँ और फिर इसको अच्छे से करें ।

 

  1. Self-Hypnosis के प्रभाव से कैसे बहार निकलें।

 

जब आप इस तकनीक का इस्तेमाल कर लेते हैं और आप इसमें पूरी तरह खो जाते हैं और आपको लगने लगता है कि आपका अभ्यास अब खत्म हो चूका है। तो आप इससे बहार निकलने के लिए अपने मन को सुझाव देने बंद करदे और अपनी आँखे खोल लें। फिर इसके बाद कुछ देर ऐसे ही रहें मन में थोड़े बहुत सुझाव देते रहें। जिससे आपकी सांसे नार्मल हो जाएँ। आप पहले वाली स्थिति में आ जाएँ ।

 

इस स्थिति से कभी कभी एक दम ना निकलें। इससे आपको बहुत नुक्सान पहुँच सकता है। इसमें भी वैसे ही सुझाव देते रहें। जैसे अपने समोहन को करने की प्रकिर्या में दिया था। इसके लिए अलग शब्द रखें। उसके लिए अलग रखें। अगर आप ऐसा करेंगे। तो आपको कोई भी नुक्सान नही पहुंचेगा। जैसे जब आप

Self-Hypnosis मैं जाते है तब आप उलटी गिनती करते है आपको सीधी गिनती करनी है, जैसे १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०

 

निष्कर्ष

 

आज की इस पोस्ट में मैंने आपको Self-Hypnosis in Hindi विस्तार से बताया कि Self-Hypnosis क्या है। कैसे आप इसको घर पे आसानी से कर सकते हैं। क्या करने से आपको नुक्सान होगा। कैसे इससे बहार आ सकते हैं। उम्मीद करता हूँ आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई है तो हमे कमेंट करके बताएं। हम आपके लिए ऐसी पोस्ट लाते रहते हैं। जो आपको अच्छी लगेंगी।

 

1 thought on “Self Hypnosis Kya hai?? What is self Hypnosis??”

Leave a Comment