अपना खुद का YOUTUBE CHANNEL कैसे बनाये

YOUTUBE CHANNEL : अपना खुद का YouTube channel कैसे बनाये आज हमारा ये पोस्ट इसी टॉपिक के ऊपर हैं, जहाँ हम आपको पुरे विस्तार में step -by -step बताएंगे की आप कैसे एक प्रोफेशनल YouTube channel बना सकते हो |

दोस्तों ब्लॉग के बाद YouTube ही एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहाँ से आप बढ़िया पैसे कमा सकते हो |

मैं तो ये कहूंगा की अब current time में ब्लॉग्गिंग से भी ज्यादा बढ़िया Youtube है क्योंकि पहले क्या होता था की लोग Youtube का इतना प्रयोग नहीं करते थे क्योंकि वीडियो देखने से ज्यादा Internet डाटा खत्म होता था |

लेकिन अब तो हर किसी के पास Internet डाटा की कोई कमी ही नहीं है | हर किसी के पास हर दिन 2 से 3 gb तक भी डाटा होता ही है |

और किसी भी पोस्ट या फिर इमेज को देखने से ज्यादा लोग वीडियो को देखना ज्यादा पसंद करते हैं चाहे कुछ जानकारी लेनी हो या फिर कुछ सीखना हो| लोग ज्यादा prefer वीडियो को ही करते हैं इसलिए हर दिन Youtube के यूजर बढ़ते ही जा रहे हैं |

और जहाँ एक तरफ Youtube पर वीडियो देखने वालों की तादाद बढ़ रही है तो ये उन लोगों के लिए Golden मौका है जो Youtube channel बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं या अपना नाम बनाना चाहते हैं |

लेकिन अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है की एक प्रोफेशनल YouTube channel कैसे बनाया जाये ? और उसके लिए हमे किन -किन चीज़ों की जरुरत पड़ती है ?

दोस्तों अगर आपका YouTube channel ही बढ़िया तरीके से नहीं बना होगा तो कभी भी न तो कोई विजिटर आपके ब्लॉग पर आकर वीडियो देखेगा और न ही subscribe करेगा | जिस वजह से आप कभी भी youtube से पैसे नहीं कमा पाओगे तो अपने YouTube channel को कैसे प्रोफेशनल तरीके से बनाया जाता है यही हम आपको बताने वाले हैं –

लेकिन पहले हमको ये जान लेना जरुरी है की एक प्रोफेशनल YouTube channel बनाने के लिए हमे किन-किन चीज़ों की जरुरत पड़ती है क्योंकि काफी सारे लोग इस confusion में भी रहते हैं की ब्लॉग बनाने के लिए तो domain ,web hosting ये सब लेना पड़ता है तो क्या खुद का YouTube चैनल बनाने के लिए भी कुछ ऐसा ही buy करना होता होगा |

दोस्तों मैं आपको बता दूँ की एक प्रोफेशनल या पर्सनल YouTube channel बनाने के लिए कुछ भी buy करने की जरुरत नहीं होती मतलब कोई भी पैसा आपको नहीं लगाना है बस आपके पास एक gmail Id हो आपका YouTube channel बन जायेगा

YouTube channel कैसे बनाये

वैसे तो आप अपने मोबाइल से भी Youtube channel बना सकते हो लेकिन अगर आपको एक बिलकुल प्रोफेशनल YouTube channel बनाना है तो इसके लिए आपको चाहिए कंप्यूटर या लैपटॉप |

Step – 1

सबसे पहले आपको YouTube.com पर जाना है |

Step -2

YouTube के home page पर आने के बाद आपको right side में ऊपर कोने में Sign in का एक बटन दिखाई देगा आपको उस पर click करना है |

Step -3

इसके बाद आपको अपने gmail Id से login करना है |

Step -4

अब जैसे ही आप एक बार अपनी gmail Id से login कर लेते हो तो आप सीधे Youtube के होम पेज पर पहुंच जाते हो जहाँ आप राइट साइड में देखते हो की आपके gmail id में जो आपका नाम होता है वही आ जाता है | google+ प्रोफाइल की वजह से

अब आपको उसी नाम पर cursor ले जाना है और क्लिक करना है जिसके बाद एक tab ओपन होगा उसमे create a channel पर क्लिक करना है |

Step -5

create a channel पर क्लिक करने के बाद आपको दो ऑप्शन मिलते हैं पहला की क्या आप अपने gmail Id के नाम से ही चैनल बनाना चाहते हो (Use Your Name ) या फिर अपने YouTube चैनल का कोई दूसरा नाम रखना चाहते हो (Use A Custom Name)

तो अधिकतर लोग तो अपने YouTube चैनल का नाम अलग से ही रखते हैं तो आप Use A Custom Name वाले ऑप्शन को select कर लें |

Step -6

अब आपको अपने YouTube Channel का नाम देना है और फिर CREATE पर क्लिक करना है |

जिसके बाद आपसे verify के लिए बोला जायेगा आपको अपने मोबाइल का नंबर वहां पर देना है और फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा उसे fill करके अपने अकाउंट को verify कर लेना है |

Step -7

अब आपका YouTube channel तो बन चूका है लेकिन अभी आपको बहुत ही इम्पोर्टेन्ट काम और करने हैं जैसे-

Profile Picture

सबसे पहले आपको अपने YouTube channel का profile Photo लगाना है | जिसका साइज 800*800 pixel होना चाहिए |

Profile pic आप अगर कोई बिज़नेस channel बना रहे हो तो कंपनी का logo लगा सकते हो लेकिन अगर आप अपना personal कोई Youtube चैनल बना रहे हो तो जिस टॉपिक के ऊपर channel है उससे रिलेटेड बढ़िया सा cachy प्रोफाइल फोटो लगाये |

channel  Description

profile Photo set करने के बाद जब आप नीचे scroll करते हो तो आपको अपने channel के बारे में कुछ लिखना है जिसे  channel description कहते हैं |

यहाँ पर आपको बताना है की आप किस बारे में वीडियो बनाकर अपने Youtube channel पर अपलोड करने वाले हो आपका चैनल किस टॉपिक से रिलेटेड है |

ब आखिरी मैं आपको अपने YouTube चैनल पर बाकि platform जैसे अगर आपकी Website, facebook page या instagram Page है तो उनके links आप add कर सकते हो उसके बाद आपको Save and Continue पर क्लिक करना है |

दोस्तों आपका YouTube channel तो सफलतापूर्वक बन गया है

आप उपर दिये गये तरिके से एक अच्छा यूटयूब चैनल बना कर कमाई कर सकते है।

आपको हमारी द्वारा बताई गई यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बाक्स में जरूर बताएँ।

Leave a Comment